{"_id":"d409173596f36a54420fec60191bdb59","slug":"law-imposed-on-the-addicts-charged-with-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनोई पर लगाया नशा देकर रेप का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहनोई पर लगाया नशा देकर रेप का आरोप
पीलीभीत
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गजरौला क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने सगे बहनोई पर मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर छोटी बहन के साथ रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित बहन के साथ पुलिस लाइन पहुंची विवाहिता ने एएसपी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है।
थाना गजरौला क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता अपनी 15 वर्षीय बहन के साथ एएसपी से मिली। उसने एएसपी को तहरीर देकर बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसकी छोटी बहन उसके साथ ही रहती है। 19 फरवरी को वह बहन को लेकर अपने मायके थाना बरखेड़ा क्षेत्र में गई थी। शाम सात बजे कोतवाली बीसलपुर के मोहल्ला रामनगर निवासी बहनोई उसके घर पर आए। आरोप है कि बहनोई ने मिठाई में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे और उसकी बहन को खिला दिया। दोनों के अर्धबेहोश होने के बाद उसके बहनोई ने छोटी बहन के साथ दुराचार किया और भाग निकला।
एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी महिला का एक भाई दिमागी रूप से कमजोर है। वह आरोपी बहनोई के साथ ही रहता है। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। फिलहाल एसओ को पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।