{"_id":"bc07b43d9895a825a879d6bc4c8ed813","slug":"kota-suspended-kotedar-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा निलंबित, कोटेदार पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटा निलंबित, कोटेदार पर रिपोर्ट
पूरनपुर, पीलीभीत।
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में बिकने जा रही कोटे की चीनी पकड़े जाने के मामले में डीएम के आदेश पर सप्लाई इंस्पेक्टर की ओर से कोतवाली में राशन कोटेदार साबिर बख्श और ठेली चालक कामिल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसडीएम ने राशन दुकान का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है।
मालूम हो कि पूरनपुर देहात के मोहल्ला रजागंज निवासी ग्राम पंचायत सदस्य असलम ने लोगों के सहयोग से 21 जनवरी को ठेली पर लादकर ले जाई जा रही दो बोरी चीनी पकड़ी थी। ठेली वाला ठेली छोड़कर खिसक गया था। ग्राम पंचायत सदस्य और अन्य लोगों ने कोटे की चीनी कालाबाजारी को ले जाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत एसडीएम से की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चीनी बोरों से लदी ठेली को कब्जे में ले लिया था। ग्राम पंचायत सदस्य ने राशन कोटेदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने मामले जांच की तो कोटेदार दोषी पाया गया। पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर डीएम ने कोटेदार और ठेली चालक के खिलाफ रिपोर्ट के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने डीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव की ओर से कोटेदार मोहल्ला रजागंज निवासी साबिर बख्श और ठेली चालक मोहल्ले के ही कामिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पूर्ति निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि कालाबाजारी का आरोप सिद्ध होने पर एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने साबिर की दुकान का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है।