फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Katib, including five on trial for fraud

कातिब समेत पांच पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Wed, 08 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 08 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
फर्जी कागजात तैयार करके जमीन हड़पने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कातिब समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें जमीन मालिक बनाकर किसी दूसरे युवक को रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने का आरोप है। बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर निवासी साबिर बेग पुत्र शहजाद बेग ने डीआईजी को दी तहरीर में बताया कि जहानाबाद में उसकी कृषि भूमि है। 11 नवंबर 2016 को पीड़ित ने अपनी जमीन की फर्द निकलवाई। इसमें उसके स्थान पर जहानाबाद के बिलाई पसियापुर निवासी ईदरीशन बेगम पत्नी मंजूर अहमद का नाम दर्ज था। जबकि उसने अपनी कृषि भूमि का कोई बैनामा ही कराया नहीं था। इसके अलावा यह भी पता लगा कि उसके स्थान पर किसी अन्य युवक को साबिर बेग बनाकर रजिस्ट्री कार्यालय में फर्जी अभिलेख इस्तेमाल किए गए। कई बार कोतवाली पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर आरोपी बिलाई पसियापुर निवासी ईदरीशन बेगम, उसके पुत्र रिहान, अकबरगंज (जहानाबाद) के मुशर्रत अली, सादिक बेग और कातिब मकसूद के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed