फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Daughter killed for the sake of dowry

दहेज की खातिर बहू को मार डाला

Sat, 11 Feb 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 11 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर ससुराल वालों ने बौनी गांव की 22 वर्षीय मायादेवी को मार डाला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने मृतका के पति समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली क्षेत्र के बरसिया गांव निवासी कल्यान गिरि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी माया देवी की शादी चार साल पहले बौनी गांव निवासी अरविंद गिरि से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। इसके लिए माया देवी प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि पिछले कई दिनों से 50 हजार रुपये और रंगीन टीवी की मांग की जा रही थी। वह मांग पूरी नहीं कर पाए तो ससुराल वालों ने शनिवार को माया देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर शाम को मायके वाले बौनी गांव पहुंचे तो माया देवी का शव पर घर में पड़ा मिला। पिता ने मृतका के पति समेत तीन के खिलाफ तहरीर दे दी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मृतका के पति अरविंद गिरि, ससुर बाबू गिरि व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ससुर पुलिस की हिरासत में है। विवाहिता के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed