{"_id":"589f1b674f1c1b8a5f37a052","slug":"kanstebil-suspended-in-procession-by-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में निलंबित कांस्टेबिल ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में निलंबित कांस्टेबिल ने की फायरिंग
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बारात घर में शादी समारोह के दौरान निलंबित कांस्टेबिल ने फायरिंग की। अचानक हुई फायरिंग से समारोह में मौजूद लोग दहशत में आ गए। सूचना पर यूपी 100 डायल आरोपी निलंबित कांस्टेबिल को कोतवाली ले गई। जहां पुलिस ने निलंबित कांस्टेबिल का रिवाल्वर कब्जे में लिया है, लेकिन देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह घटना शनिवार अपराह्न की है। पीलीभीत रोड स्थित एक बारात घर में शादी समारोह चल रहा था। समारोह में एक पक्ष की ओर से निलंबित कांस्टेबिल भी दावत में पहुंचा था। कांस्टेबिल ने खुशी में अपने निजी रिवाल्वर से फायरिंग की। अचानक फायरिंग पर समारोह में मौजूद लोग दहशत में आ गए। बारात घर के मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल के 100 नंबर पर सूचना दे दी। इसके बाद यूपी 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी निलंबित कांस्टेबिल को कोतवाली ले जाया गया। कोतवाली पहुंचे बारात घर के स्वामी ने घटना होने से इनकार कर दिया। चूंकि मामला विभागीय है, जिससे देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसएसआई एमएस विष्ट ने बताया कि सूचना पर यूपी 100 डायल फायरिंग करने के आरोपी निलंबित कांस्टेबिल को कोतवाली लाई थी। आरोपी निलंबित कांस्टेबिल फायरिंग करने से इनकार कर रहा है। उसका रिवाल्वर कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन