फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   JCB Municipality The driver of the rape report

नगर पालिका के जेसीबी  चालक पर रेप की रिपोर्ट

Fri, 06 May 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 06 May 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
पति की सफाई कर्मचारी पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर नगर पालिका के जेसीबी चालक ने आशा बहु से नजदीकी बढ़ाई। इसके बाद मिठाई में नशा देकर दुराचार किया। अश्लील फोटो खींचकर आए दिन ब्लैकमेल करता रहा। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक आशा बहु के अनुसार दो साल पहले जिला अस्पताल में उसकी मुलाकात नगर पालिका के जेसीबी चालक शिवनगर कालोनी निवासी सुरेश गंगवार से हुई। आरोप है कि सुरेश ने महिला के पति की सफाई कर्मचारी पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीबी बढ़ाई और घर आना-जाना भी शुरू कर दिया। फरवरी 2015 में पीड़िता का पति मजदूरी करने के लिए बाहर जाकर रहने लगा। उसी दौरान आरोपी घर आया और नशीली मिठाई खिलाकर उसके साथ दुराचार किया और कुछ अश्लील फोटो भी खींच लिए, जिसके बाद आरोपी लगातार ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। यही नहीं एक बार रास्ते में रोककर अपनी पत्नी के साथ मिलकर मारपीट की और पति को जान से मारने की धमकी देने लगा। करीब एक साल बाद 26 फरवरी 2016 को पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस और एसपी के समक्ष पेश होकर की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल भरत कुमार गौतम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कराई जा रही है, तथ्यों के आधार पर दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed