{"_id":"5a6c7a054f1c1ba0268b6a1f","slug":"jam-on-protest-of-kasganj-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज कांड: विरोध में टनकपुर हाईवे जाम, नारेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कासगंज कांड: विरोध में टनकपुर हाईवे जाम, नारेबाजी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Sat, 27 Jan 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
jam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर कासगंज में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान हुए बवाल का गुस्सा शनिवार को जिले में भी दिखाई दिया। हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने दोपहर 12 बजे टनकपुर हाईवे पर डिग्री कॉलेज चौराहा पर पहुंचकर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की। करीब आधा घंटे के प्रदर्शन के बाद एसएचओ सुनगढ़ी मोहम्मद कासिम के आश्वासन पर जाम खुल सका। संगठनों के नेताओं ने कासगंज कांड के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
कासगंज कांड के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय हिंदू महासभा, हिंदू जागरण मंच आदि संगठनों से जुड़े लोगों ने पहले संयुक्त बैठक कर रणनीति बनाई। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे टनकपुर हाईवे पर डिग्री कॉलेज चौराहा के पास पहुंचे और जाम लगा दिया। उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए इस कांड के दोषियों को फांसी देने की मांग की। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मौके पर की गई उक्त हरकत को देशद्रोह करार दिया। उन्होंने कांड में जान गंवाने वालों को शहीद का दर्जा देते हुए सरकार से राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने और परिवार की हरसंभव मदद करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि कासगंज कांड प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है।
हाईवे पर जाम लगाने की सूचना पर एसएचओ सुनगढ़ी मुहम्मद कासिम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों से बातचीत की गई। इसके बाद उनका ज्ञापन लिया और आश्वासन देकर शांत कराया। जाम खुलवाने के बाद हाईवे पर यातायात सुचारू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रदर्शन करने वालों में अभाविप के सुमित, अनमोल वशिष्ट, दीप अग्रवाल, नितिन, बजरंग दल से आकाश सक्सेना, सिद्धांत मिश्रा, रिशव गंगवार, हिंदू महासभा के अनमोल अग्निहोत्री, हिजामं से स्वतंत्र देवल, सौरभ मिश्रा आदि थे।