{"_id":"983dd14d9700fb60fed426c070e16070","slug":"jam-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों के फंसने से हरिद्वार हाइवे पर थमे वाहनों के पहिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रकों के फंसने से हरिद्वार हाइवे पर थमे वाहनों के पहिए
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 10 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सड़कों के अलावा निकले टनकपुर व बरेली व हरिद्वार हाइवे भी काफी जीर्णशीर्ण हालत में हैं। सोमवार को हरिद्वार हाइवे पर गांव भैंसहा के पास बजड़ी भरा ट्रक हाइवे पर धंस गया। चालक ने ट्रक निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। इसी बीच पड़ोस से गुजर रहा बैगास भरा ट्रक भी बजड़ी भरे ट्रक के बराबर में फंस गया। इससे हाइवे पर वाहनों के पहिए थम गए।
दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर फंसे ट्रकों को निकालने की कोशिश करती रही। करीब आठ घंटे की कोशिश के बाद दोनों ट्रकों को निकाला जा सका। तब जाकर कहीं जाम खुल सका। जाम में सैकड़ों की संख्या में दोनों तरफ वाहन फंस गए। वाहनों में सवार यात्रियों को काफी असुविधा हुई। भूखे-प्यासे यात्री सड़क किनारे बैठकर समय बिताते रहे।