{"_id":"576803af4f1c1b0469b47fee","slug":"including-the-three-robbed-the-couple-tied-into-the-woods","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति समेत तीन को लूटा, बांधकर जंगल में डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति समेत तीन को लूटा, बांधकर जंगल में डाला
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/माधोटांडा।
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
कीमती सामान न मिलने पर जमकर लगाई पिटाई
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशा, नहीं मिले बदमाश
माधोटांडा इलाके में रविवार रात फिर बदमाशों ने लूटपाट की। बाइक से घर जा रहे दंपति समेत तीन लोगों को असलहों के बल पर रोक लिया। बदमाश सभी को पीटते हुए जंगल में ले गए। उनसे नकदी लूट ली। बाद में सभी को बांधकर जंगल में डाल गए। हालांकि पुलिस किसी तरह की लूटपाट से इंकार कर रही है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के पुरैना ताल्लुके महाराजपुर गांव के रहने वाले प्रेमप्रकाश भारती किसान हैं। उनकी पत्नी सुमनलता लखनऊ से नर्सिंग का कोर्स कर रही हैं। रविवार रात वह पत्नी को लेकर घर आ रहे थे। पूरनपुर से टेंपो से माधोटांडा पहुंचे। वहां अपने भाई जयप्रकाश को बाइक लेकर बुला लिया। इसके बाद तीनों घर के लिए निकले। प्रेमप्रकाश का कहना है कि बाइफरकेशन के नजदीक हल्दी रेंगा के जंगल से निकले आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों उन्हें पकड़ लिया। बदमाशों ने उनकी बाइक झाड़ियों में डाल दी। इसके बाद बैग की तलाशी ली। बदमाशों ने उनसे एक हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। उनको बुरी तरह पीटा भी। इसके बाद बांधकर जंगल में डाल गए। किसी तरह बंधन मुक्त होकर उन्होेंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर गया था। लूट की कोई घटना नहीं हुई है। युवक के बैग में नगदी, जेवरात और मोबाइल फोन रखा मिला है। जंगल से निकलते समय वन विभाग के कर्मचारियों को देखकर उन्हें बदमाश समझ लिया और सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
- दुर्गेश मिश्र, एसओ माधोटांडा