फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Including accidents couple Three dead, one wounded

हादसों में दंपति समेत तीन मरे, एक घायल

Thu, 21 Jan 2016 10:52 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 21 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Including accidents couple Three dead, one wounded
बरखेड़ा क्षेत्र में टाटा सफारी की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक घायल हो गया। उधर, बुधवार की रात जहॉनाबाद में बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार नल मिस्त्री की जान चली गई। पुलिस की लापरवाही से उसका शव पूरी रात मौके पर पड़ा रहा। सुबह जानकारी होने के तीन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इससे नाराज लोगों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


बाइक को ढाई किलोमीटर तक खींच ले गई कार
पीलीभीत। थाना बरखेड़ा के गांव पृथ्वीपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बीसलपुर कोतवाली के गांव जसौली में उसके मौसा के पिता का निधन हो गया था। गुरुवार की सुबह पिता 55 वर्षीय उमाचरन और मां सुशीला देवी बाइक से अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे। लौटते समय गाजीपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट पीलीभीत की ओर से आ रही टाटा सफारी कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक समेत माता-पिता गिर गए और उनकी मौत हो गई। उधर, बाइक, सफारी के बंपर में फंस गई, लेकिन कार चालक करीब ढाई किलोमीटर दूर तक बाइक को घसीट ले गया। ज्योरहा गांव के पास पृथ्वीपुर के प्रधान अशोक गंगवार की नजर पड़ी तो उन्होंने बस को रोड पर तिरछी खड़ी कराकर कार को रोक लिया। इस दौरान मौके पर एकत्र हुई भीड़ ने बीसलपुर की छेदालाल कॉलोनी निवासी चालक ज्ञानप्रकाश की पिटाई शुरू की और पुलिस को सौंप दिया। हादसे में चालक भी घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि कार व बाइक को कब्जे में लिया गया है। दुर्घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

दंपति की मौत से गांव में छाया मातमी सन्नाटा
दंपति की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक के तीन पुत्र रघुवीर, धर्मेंद्र और ज्ञानेंद्र हैं। माता-पिता का एक साथ सिर से साया उठने से पुत्रों और परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क किनारे रात भर पड़ा रहा नलमिस्त्री का शव
जहॉनाबाद। मोहल्ला काजीटोला निवासी मुलायम शाह ने बताया कि उनका 32 वर्षीय पुत्र ताहिर अली नलमिस्त्री है। बुधवार की सुबह वह नल ठीक करने गांव सरौरी गया था। देर शाम लौटते समय सीएचसी के निकट बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे उसके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। शव रात भर सड़क किनारे पड़ा रहा। सुबह करीब साढ़े सात बजे कुछ लोगों ने जब शव पड़ा देखा तो सूचना दी। सूचना पर परिवार के लोग तमाम लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना के तीन घंटे बाद दरोगा सच्चिदानंद राय मौके पर पहुंचे। पुलिस के  देर से आने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद नगर पंचायत चेयरमैन एजाज हुसैन ने भी दरोगा से नाराजगी जताई। भड़के लोगों ने बाइक आरोपियों के पकड़ने न जाने तक शव पुलिस को उठाने नहीं दिया। बवाल होने की सूचना पर एसओ धनंजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए और शव उठाने की कोशिश की। जिस पर उनकी लोगों से तीखी नोकझोक हुई। बाद में बाइक की तलाश में जुटी पुलिस गांव सीकलापुर पहुंची और गनेश के घर का ताला तोड़कर कमरे में खड़ी क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ले ली। पुलिस ने मौके से खून से सना रुमाल आदि भी बरामद कर कब्जे में लिया। बाइक बरामद हतोने के बाद लोगों ने शव को पुलिस के कब्जे में दिया। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता की ओर से गृहस्वामी गनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


दो भाइयों में बड़ा था ताहिर
काजीटोला निवासी मृतक ताहिर अली दो भाइयों में बड़ा था। उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। आसपास के लोग विलख रही पत्नी शाहजहां व बच्चों को दिलाशा दिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed