फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In car - bike collision The death of a middle-aged farmer

कार-बाइक भिड़ंत में अधेड़ किसान की मौत

Tue, 12 Jul 2016 11:44 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Tue, 12 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
कार बाइक भिड़ंत में गांव रघुनाथपुर निवासी 50 वर्षीय किसान श्याम बिहारी पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक चला रहे अवधेश पांडेय बाल-बाल बच गए। घायल श्याम बिहारी को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अवधेश पांडेय की ओर से कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर श्याम बिहारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। श्याम बिहारी की मौत पर खुशी का माहौल चंद मिनटों में मातम में बदल गया।
विज्ञापन

घटना पूरनपुर माधोटांडा रोड पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। गांव रघुनाथपुर निवासी अवधेश पांडेय ने बताया कि गांव निवासी और रिश्ते के चाचा श्याम बिहारी पांडेय के साथ बाइक से पूरनपुर से घर लौट रहे थे। रास्ते में ईंट भट्टा के समीप सामने से आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वे तो बाल-बाल बच गए, लेकिन श्याम बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल श्याम बिहारी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही श्याम बिहारी की मौत हो गई। पुलिस ने अवधेश पांडेय की ओर से कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर श्याम बिहारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। 
विज्ञापन

 
सीएचसी से खिसक 
गया कार चालक
हादसे के बाद घायल श्याम बिहारी को उसी कार से सीएचसी लाया गया, जिस कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी। अस्पताल में श्याम बिहारी के तीमारदार डॉक्टरों से इलाज के मामले में बातचीत करने लग गए। इस दौरान सीएचसी से कार चालक मौका मिलते ही कार लेकर खिसक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खुशी का माहौल 
मातम में बदला
श्याम बिहारी तीन भाईयों में छोटे थे। सबसे बड़े भाई रामचंद्र पांडेय, उससे छोटे वीरेंद्र पांडे है। श्याम बिहारी के परिवार में पत्नी के अलावा बीस वर्षीय पुत्र सचिन पांडेय, 16 वर्षीय अंकुर पांडेय और इनसे बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है। श्याम बिहारी के अग्रज वीरेंद्र पांडेय की पुत्री रोली पांडेय की सोमवार को नगर के एक बारात घर में शादी थी। मंगलवार को भतीजी के विदा होने के बाद श्याम बिहारी अवधेश पांडेय के साथ बाइक पर सवार होकर घर को रवाना हुए थे। परिवार में पुत्री की शादी को लेकर खुशी का माहौल था। एक तरफ भतीजी की डोली उठी। दूसरी ओर हादसे की जानकारी रिश्तेदारों को हुई। घटना के बाद खुशी का माहौल चंद मिनटों में मातम में बदल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed