{"_id":"576c1b5f4f1c1b4e55b47eea","slug":"in-a-house-in-sherpur-animal-slaughter-was-sold-in-the-meat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरपुर के एक घर में पशुवध दूसरे में बिकते मिला मांस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शेरपुर के एक घर में पशुवध दूसरे में बिकते मिला मांस
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शेरपुरकलां के एक घर में गो वंशीय पशु का वध, जबकि दूसरे घर में गो वंशीय पशु के मांस की बिक्री होते पकड़ लिया। पुलिस को देखकर आरोपी छत और दीवार फांदकर भाग गए। पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित पांच के खिलाफ गो वंशीय वध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
शेरपुरकलां में एक घर में गो वंशीय पशु वध और एक घर में गो वंशीय पशु के मांस की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। एसआई एसआर टम्टा ने बताया कि इस्लाम के घर छापे में इस्लाम और उसका भाई चांद मियां गो वंशीय पशु का वध करता पाया गया। पुलिस की आहट पर दोनों भाई छत से कूदकर भाग गए। घर में गो वंशीय पशु का 60 किलोग्राम मांस और वध के उपकरण बरामद हुए। उन्होंने बताया कि शेरपुरकलां के ही मोहल्ला कुरैशियान में जाबिर के घर छापे में जाबिर उसका भाई नासिर और गांव निवासी लल्ला गो वंशीय पशु का मांस बेच रहे थे। पुलिस की आहट पर तीनों आरोपी दीवार फांदकर भाग गए। घर से पचास किलोग्राम गो वंशीय मांस और बिक्री के उपकरण बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग दो रिपोर्ट दर्ज की गई है। बरामद मांस का परीक्षण पशु चिकित्साधिकारी से कराया गया।
खालों की बरामदगी पर आरोपी गिरफ्तार
पूरनपुर। दरोगा योगेश शंखधार ने बताया कि पिछले दिनों सूचना पर गो वंशीय खालों से भरे एक वाहन को पकड़ा गया था। आरोपी मौके से भाग गया था। मौके से भागे आरोपी कस्बा शेरपुरकलां निवासी अफजाल उर्फ लुल्ला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।