फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If not, will attend the 14-day rice grab attachment

चावल हड़पने वाला 14 दिन में हाजिर न हुआ तो होगी कुर्की

Fri, 24 Jun 2016 11:10 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
 32 लाख रुपये का चावल हड़पने के मामले में अकाली नेता की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने उसके फरार बेटे पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। कोर्ट से कुर्की का आदेश प्राप्त कर पुलिस ने उस पर सरेंडर करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि पंजाब के मोगा जिले के भागी गांव के रहने वाले अकाली नेता मुख्तियार सिंह और उसके बेटे रंजीत सिंह ने जुलाई, 2013 में पीलीभीत की नवीन राइस मिल और गोपाल राइस मिल से 1800 क्विंटल चावल खरीदा था। इसका 32 लाख रुपया अदा करना था लेकिन राइस मिल मालिकों ने जब चावल का भुगतान मांगा तो उन्हें धमकी दी गई। दबाव बनाने पर बीस लाख के चेक दिए गए लेकिन ये बाउंस हो गए। राइस मिल स्वामी गिरीश अग्रवाल और दिलीप अग्रवाल की ओर से मामले की कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने शुरूआत में मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। बाद में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने टीम बनाकर पंजाब भेजी। टीम वहां से आरोपी मुख्तिायार को गिरफ्तार कर लाई। उसका बेटा रंजीत सिंह हत्थे नहीं चढ़ा। अब पुलिस ने रंजीत पर शिकंजा कसने के लिए न्यायालय से कुर्की का उद्घोषणा नोटिस प्राप्त कर लिया है। अब अगर वह चौदह दिन के भीतर सरेंडर नहीं करता है तो पुलिस उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करेगी। आसाम चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि चौदह दिन का समय उद्घोषणा नोटिस में रहता है। इसके भीतर सरेंडर नहीं किया तो आरोपी की संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed