फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cybercriminal who breached the Skill India portal apprehended.

Auraiya News: स्किल इंडिया पोर्टल में सेंध लगाने वाला साइबर अपराधी दबोचा गया

Tue, 25 Aug 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 25 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Cybercriminal who breached the Skill India portal apprehended.
आरोपी सोनू यादव। स्रोत: पुलिस
एरवाकटरा। स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण ले रहे छात्रों की फर्जी बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के फर्जीवाड़े में पुलिस और असम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी इटावा स्थित ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव नगला बले का सोनू यादव है।
विज्ञापन

असम के सोनितपुर जिले के तेजपुर थाने में दर्ज साइबर अपराध के मुकदमे में वह काफी समय से भागा हुआ था। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मोबाइल लोकेशन और सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने कुदरकोट मोड़ के पास घेराबंदी कर सोमवार सुबह उसे दबोच लिया। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद असम पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी सोनू यादव डिजिटल माध्यमों से छात्रों के रेटिना स्कैन और चेहरे का बायोमीट्रिक डाटा हासिल कर लेता था। इसके बाद स्किल इंडिया पोर्टल पर प्रशिक्षणार्थियों की भौतिक मौजूदगी के बिना ही फर्जी तरीके से आधार आधारित बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करा दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बिना सेंटर पहुंचे छात्रों की उपस्थिति दिखाकर सरकारी अनुदान और योजनाओं के बजट का गबन करने वाले नेटवर्क से जुड़ा था। असम पुलिस अब ट्रांजिट रिमांड पर ले जाकर आरोपी से इस गिरोह के अन्य सदस्यों और फर्जीवाड़े के वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed