फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmer attacked with an axe during a dispute; FIR registered.

Kaushambi News: विवाद में किसान पर कुल्हाड़ी से हमला, एफआईआर दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmer attacked with an axe during a dispute; FIR registered.
पइंसा थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद में एक किसान पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है। मोहम्मदपुर अनेठा निवासी मसूरियादीन ने गांव के महेंद्र सोनकर से दो हजार रुपये की तिल्ली उधार खरीदी थी। रविवार शाम महेंद्र रुपये मांगने मसूरियादीन के घर पहुंचा। आरोप है कि महेंद्र नशे में गाली-गलौज करने लगा। परिजनों के विरोध करने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से मसूरियादीन के सिर पर हमला कर दिया। मसूरियादीन गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए। उन्हें सिराथू सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी महेंद्र सोनकर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed