फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two brothers sent to jail for behaving rudely towards and threatening the principal.

Auraiya News: प्रधानाचार्य से अभद्रता व धमकाने में दो सगे भाइयों को भेजा जेल

Tue, 25 Aug 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 25 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two brothers sent to jail for behaving rudely towards and threatening the principal.
अभद्रता व धमकी के आरोपी भाई। स्रोत:पुलिस
सहायल। थाना क्षेत्र में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अर्चना मिश्रा अभद्रता करने और धमकी के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को शांतिभंग में चालान कर दिया गया। पुलिस ने दोनों को विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर उप जिलाधिकारी कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


डॉ. अर्चना मिश्रा ने पुलिस को बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में राजकीय कार्यों के लिए बोलेरो पिछले दो वर्षों से अनुबंध पर लगी थी। यह गाड़ी राजकुमार के नाम पर पंजीकृत थी और उनके पुत्र विकास द्वारा स्वयं चलाई जाती थी। इस गाड़ी के अनुबंध की अवधि सात अगस्त को समाप्त हो चुकी थी, जिसकी सूचना वाहन स्वामी को पहले ही दे दी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद गांव बादशाहपुर छौंक निवासी राजकुमार, उनके बेटे विकास और अंशुल अचानक कॉलेज में घुसकर प्रधानाचार्य से गाली-गलौज करते हुए धमकी दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि सोमवार को गश्त के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर अंशुल व विकास गिरफ्तार कर उप जिलाधिकारी कोर्ट में पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed