फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Husband murdered Pushpa's murder by shooting a licensee gun

लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर पति ने की थी पुष्पा की हत्या

Thu, 14 Sep 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Thu, 14 Sep 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Husband murdered Pushpa's murder by shooting a licensee gun
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
पत्नी का गांव के एक युवक से अवैध संबंध होने का लगाया आरोप
विज्ञापन

60 हजार के उधारी के विवाद में कर दी थी दो रिश्तेदारों की नामजदगी

जमुनिया महुआ गांव निवासी पुष्पादेवी की गोली मारकर हत्या करने की गुत्थी को आखिरकार 72 घंटे के भीतर पुलिस ने सुलझा ही दिया। हत्यारोपी कोई और नहीं, उसका पति निकला। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के गांव के एक युवक से अवैध संबंध थे, जिसपर उसने उसकी हत्या की। नामजदगी कराने के पीछे उधारी को लेकर चल रहा विवाद बताया है। एसपी-एएसपी ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। साथ ही टीम को दो हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

दियोरियकलां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुनिया महुआ निवासी पुष्पादेवी पत्नी मुनिंद्रपाल की 11 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पति ने अपने बड़े भाई के साढ़ू बिलसंडा के घुंघचईया गांव निवासी कक्कू उर्फ पदम और सुनील कुमार के खिलाफ पुरानी रंजिश में हत्या करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। मौका मुआयना करने के बाद से ही एएसपी रोहित मिश्रा का शक पति की कहानी पर गहरा गया। उन्होंने दियोरिया कोतवाल गोपीचंद यादव को मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने गहनता से छानबीन की और हत्याकांड का सच सामने आ ही गया। शक के आधार पर पति से पूछताछ की गई। कुछ देर तो वह पुलिस को इधर-उधर घुमाता रहा, लेकिन बाद में सख्ती करने पर गुनाह कबूला। पुलिस के अनुसार आरोपी मुनिंद्र ने ही पत्नी की हत्या लाइसेंसी बंदूक से की थी। इसके पीछे पूछताछ में उसने पत्नी के गांव के एक युवक से चल रहे अवैध संबंध को कारण बताया। घटना की रात बच्चों के सोते ही आरोपी ने पुष्पा को गोली मार दी। इसके बाद नामजद किए गए आरोपियों को उधारी के साठ हजार रुपये को लेकर चल रही रंजिश के चलते मुकदमे में फंसा दिया। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक, एक खोखा समेत तीन कारतूस बरामद किए। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में एसपी कलानिधि नैथानी, एएसपी रोहित मिश्रा ने हत्यारोपी पति को मीडिया के सामने पेश कर खुलासा किया और जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल एसएचओ गोपीचंद यादव, एसएसआई पान सिंह, कांस्टेबल लाल सिंह, बृजेश कुमार को दो हजार नकद इनाम की घोषणा की है। एसपी ने बताया कि पुलिस की गहनता से जांच के बाद हत्या जैसे संगीन मामले में दो बेकसूर जेल जाने से बच गए हैं। इस पर इनाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed