{"_id":"5734c1744f1c1b901091997b","slug":"hunting-youth-depression-set-himself-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्रेशन के शिकार युवक ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिप्रेशन के शिकार युवक ने खुद को लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 12 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिटफंड कंपनी के भागने के बाद से डिप्रेशन में चल रहे एक मजदूर ने आत्महत्या करने की कोशिश कर डाली। घर पर रखा मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। घरवालों ने पीड़ित को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
क्षेत्र के रहने वाले नत्थूलाल मौर्य का बेटा सुरेश मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। पिछले काफी समय से वह डिप्रेशन में चल रहा था। इसी के चलते गुरुवार सुबह उसने आत्मघाती कदम उठाया। करीब सात बजे घर वाले बाहर गए हुए थे। घर पर वह अकेला था। इस दौरान उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घर वाले भी आ गए। मजदूर को आग की लपटों के बीच घिरा देख होश उड़ गए। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। मजदूर को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनीं हुई है। पीड़ित के तीन बच्चे एक बेटी कविता और दो पुत्र अमित, विशाल है। पत्नी कमलेश ने बताया कि एक कंपनी में उसने चार लाख की एफडी कराई थी। कंपनी पैसा लेकर भाग गई, जिसके बाद से पति डिप्रेशन में आ गए थे।