{"_id":"5962693c4f1c1b6b578b45c0","slug":"how-to-stop-it-openly-sold-katruja","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कैसी रोक, खुलेआम बिक रहा कटरुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यह कैसी रोक, खुलेआम बिक रहा कटरुआ
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
यह कैसी रोक, खुलेआम बिक रहा कटरुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर रिजर्व जंगल से कटरुआ और धरती के फूल लाकर बाजार में बिक्री करने का धंधा नहीं रुक रहा है। जंगल से लाकर इसे खुलेआम बाजार में बेचे जाने से टाइगर रिजर्व प्रशासन और सामाजिक वानिकी विभाग के अफसरों कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया खड़े कर दिये हैं। ऐसा इस लिए भी है क्योंकि वन महकमे के अधिकारी मात्र एक दिन दस लोगों से जुर्माना वसूल कर शांत हो गए हैं। इस कार्रवाई के बाद कटरुआ और धरती के फूल बिकना तो बंद हुए नहीं बल्कि दाम दो गुने हो गए हैं। जिले में बाघों के हमलों में हो रही मौत को लेकर अपनी खामी छिपाने के लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन का कहना था कि ग्रामीण लकड़ी, धरती फूल और कटरुआ के लालच में जंगल जाते हैं जहां उन्हें बाघ हमला कर अपना शिकार बना रहा है। इसे रोकने के लिए वन विभाग ने तीन दिन पहले डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल ने अपनी टीम व पुलिस के साथ छापामारी की। कार्रवाई से कटरुआ और धरती के फूल की बिक्री कर रहे दस लोगों को कटरुआ और धरती के फूल के साथ गिरफ्तार कर जुर्माना भी वसूला। इसके बाद सामाजिक वानिकी के अफसर शांत बैठ गए।
विज्ञापन