फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Home Guard and two miscreants attacked five thousand robbed

बदमाशों ने होमगार्ड समेत दो की पिटाई कर पांच हजार लूटे

Fri, 15 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत/जहानाबाद।
ब्यूरो पीलीभीत/जहानाबाद। Updated Fri, 15 Apr 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Home Guard and two miscreants attacked five thousand robbed
लूटे - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- गांव कुकड़ीखेड़ा के पास हुई वारदात 
- नवाबगंज से भतीजे के साथ बाइक से घर आ रहा था होमगार्ड 

बदमाशों ने जहानाबाद पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लगा दिया है। शुक्रवार की रात सात-आठ बदमाशों ने गांव कुकरीखेड़ा के पास बाइक रोककर होमगार्ड और उसके भतीजे को कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने पहले दोनों की बांधकर पिटाई की। बाद में पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बाद में दोनों को बांधकर नहर किनारे झाड़ियों में डाल दिया और कुछ दूरी पर बाइक खंदक में फेंककर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की। तलाश के दौरान बाइक तो मिल गई, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं लगा। घटना की तहरीर होमगार्ड ने पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
थाना व कसबा जहानाबाद के मोहल्ला नईबस्ती निवासी छिद्दूबक्श होमगार्ड हैं। वह वर्तमान समय में पीलीभीत शहर कोतवाली में तैनात हैं। होमगार्ड छिद्दूबक्श ने बताया कि शुक्रवार को नवाबगंज (बरेली) में एक रिश्तेदार के यहां शादी थी। वह भतीजे यूनुस की बाइक पर सवार होकर नवाबगंज समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार की शाम वापस लौटते समय रात करीब सवा नौ बजे कुकरीखेड़ा गांव के निकट कब्रिस्तान के पास पहले से घात लगाए बैठे सात-आठ बदमाश सड़क पर आ गए और तमंचे के बल पर बाइक रोक ली। होमगार्ड ने बताया कि बदमाशों ने बाइक कब्जे में लेने के बाद उसकी और उसके भतीजे की बांधकर जमकर पिटाई की। सभी बदमाशों के पास लाठी-डंडे और चाकू भी थे। पिटाई करने के बाद बदमाशों ने होमगार्ड के पास से पांच हजार की नगदी और मोबाइल लूट लिया। दोनों के पहने कपड़े उतरवाकर उन्हीं कपड़ों से आंख पर पट्टी बांध दी और हाथ व पांव बांधकर पड़ोस में बह रही नहर के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। 
विज्ञापन

बदमाशों के जाने की आहट पर दोनों किसी तरह बंधनमुक्त हुए और गांव कुकरीखेड़ा पहुंचकर घटना की जानकारी गांव वालों को दी। होमगार्ड ने बताया कि उन्होंने गांव के ही इश्तखार के मोबाइल से घटना की सूचना एसओ भोला सिंह और शाही चौकी इंचार्ज को दी। सूचना पर एसओ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का तो पता नहीं लगा, लेकिन बाइक घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक खंदक से बरामद हो गई। पीड़ित होमगार्ड ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसओ बोले, नहीं हुई लूट, छोटे बच्चों ने मारा था डंडा
सरेशाम होमगार्ड छिद्दूबक्श और उसके भतीजे के साथ हुई लूटपाट की घटना पुलिस गटक गई। एसओ भोला सिंह से जब घटना के बावत पूछा गया तो उन्होंने घटना को कुछ यूं मोड़ने का प्रयास किया। बोले, लूटपाट नहीं हुई। होमगार्ड बाइक से आ रहा था, रास्ते में चलते-चलते छोटे-छोटे बच्चों ने अचानक उसे डंडा मार दिया, जिससे होमगार्ड छिद्दू बक्श बाइक समेत गिरकर घायल हो गया। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बाद में बाइक उठाकर घायल होमगार्ड घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed