{"_id":"1c731018dd162ecff3cd98403d43889f","slug":"hashish-on-railway-platform-including-one-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे प्लेटफार्म पर चरस समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे प्लेटफार्म पर चरस समेत एक गिरफ्तार
Pilibhit
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने एक युवक को 250 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। चरस की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
एसओ जीआरपी राघवेंद्र प्रताप सिंह सिपाहियों के साथ बृहस्पतिवार रात रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच प्लेट फार्म संख्या एक से कुछ दूरी पर एक युवक खड़ा हुआ था। युवक के संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे आवाज दी गई। इस पर युवक भाग खड़ा हुआ। जीआरपी ने भाग रहे युवक को दबोच लिया। एसओ ने बताया कि युवक की तलाशी ली गई तो उसके बाद से 250 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम सूबेदार निवासी ग्राम मानकपुर थाना उझानी, बदायूं बताया। जीआरपी ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन