फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hanging from trees in suspicious circumstances The young man 's body found

संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Sat, 12 Dec 2015 11:31 PM IST
Nuria
Nuria Updated Sat, 12 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
गांव मरौरी निवासी 25 वर्षीय ठाकुरदास का शव बिजली की केबिल के सहारे बसंतापुर के निकट नहर के पास पापलुर के पेड़ से लटकता मिला। हालांकि घर वाले उसके डिप्रेशन में होने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं, लेकिन बिजली केबिल से फांसी पापुलर के पेड़ से लगाने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव मरौरी निवासी रामचरन लाल ने बताया कि उसके पुत्र ठाकुरदास की शादी इसी थाना क्षेत्र के गांव पंडरी से हुई थी। दो महीने से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। आठ दिन पहले पुत्रवधू मीना देवी चार साल की पुत्री को साथ लेकर मायके चली गई थी। उसे कई बार बुलाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने आने से इंकार कर दिया था। पत्नी के न आने से पुत्र ठाकुरदास चार दिनों से डिस्प्रेसन में था। शनिवार की तड़के करीब चार बजे ठाकुरदास घर से कहीं चला गया। सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो देखा वह बिस्तर पर नहीं था। आशंका होने पर उसकी घर वालों ने तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उसका शव बसंतापुर नहर पुलिया के पास पापुलर के पेड़ से लकटता मिला। उसके गले में बिजली की केबिल का फंदा कसा था और दूसरा छोर पतली शाखा से बंधा था। मृतक के पिता का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं हैं। पत्नी के न आने के कारण डिप्रेशन में आकर पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उधर आत्महत्या की बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। वजह यह है कि जिस पेड़ की डाल से शव लटक रहा था। वह काफी पतली ली थी। उस डाल में केबिल बांधकर खुद लटकना संभव नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

एसओ दलवीर सिंह वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता ने पुत्र द्वारा आत्महत्या कर लेने की तहरीर पुलिस को दी है। जिस के आधार पर शव को अंतिम परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। घटना स्थल और परिस्थितिजन्य साक्ष्य प्रथम दृष्टया आत्महत्या करने की ओर इशारा कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed