फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Guvanshiy 3.5 quintals of meat animals caught

गौवंशीय पशुओं का 3.5 क्विंटल मांस पकड़ा

Tue, 05 Apr 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो बीसलपुर/चुर्रासकतपुर।
ब्यूरो बीसलपुर/चुर्रासकतपुर। Updated Tue, 05 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Guvanshiy 3.5 quintals of meat animals caught
तस्करी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पुलिस ने दो तस्कर भी गिरफ्तार किए, तीन भाग गए 
पुलिस ने कार और बाइक से ले जाए जा रहे गौवंशीय पशुओं का साढ़े तीन क्विंटल मांस बरामद किया है। पुलिस ने मांस ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने मंगलवार दोपहर चुर्रासकतपुर पुलिस चौकी के सामने से गुजर रही एक मारुति कार और एक बाइक को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर कार में रखे छह बैगों में तीन क्विंटल और बाइक पर लदे एक बैग में 50 किलो मांस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। इसी बीच दोनों वाहनों में सवार पांचों में से तीन युवक भाग गए। दो को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि हलका दरोगा श्याम सिंह यादव की तहरीर पर गौवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें गांव रसायाखानपुर निवासी अनीस, शरीफ, तसलीम, थाना बरखेड़ा क्षेत्र के कस्बा पौटा कलां निवासी मुईन और रफीक को  नामजद किया गया है। गिरफ्तार किए गए पौटा निवासी मुईन और रफीक ने पुलिस को बताया कि वे यह मांस गांव रसायाखानपुर से लाए थे और बेचने के लिए बरेली ले जा रहे थे। डिप्टी सीवीओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बरामद मांस का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed