{"_id":"58d012b44f1c1b425c1a1749","slug":"gulshar-khan-s-house-of-electric-shock-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलशेर खां में बिजली कर्मी के घर दिनदहाड़े लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुलशेर खां में बिजली कर्मी के घर दिनदहाड़े लूट
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
माौके पर पहुंची पुिललिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां बारह पत्थर कालोनीदिनदहाड़े बिजली कर्मी के घर में घुसे तीन नकाबपोश बदमाश नकदी और करीब ढाई लाख रुपये के जेवर लूटकर ले गए। बदमाशों ने बिजली की भतीजी को बंधक बनाकर पीटा और आंखों में पिसी मिर्च झोंक दी। ब्हट्सएप पर घटना की जानकारी का पता लगने पर शहर विधायक संजय गंगवार ने लखनऊ से फोन पर घटना की जानकारी की और एसपी को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
मोहल्ला बाग गुलशेर खां बारह पत्थर कालोनी निवासी दुलीचंद उर्फ दिनेश शर्मा बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी हैं। सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे वह पत्नी बिजलेश के साथ हेतमडांडी (अमरिया) में सत्संग सुनने गए थे। वहां से अपनी ससुराल हर्रायपुर गांव होली मिलने चले गए। घर में उनका 20 वर्षीय बेटा देश दीपक, बेटी 12 साल की ऐश्वर्या, भतीजी संगीता और भतीजा अमन थे। दोपहर 12 बजे भतीजा अमन आईटीआई और बेटा देश दीपक दो बजे कोचिंग चले गए। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनेश के घर का दरवाजा खटखआया। भतीजी संगीता ने अंदर से दरवाजा खोला तो तीन नकाबपोश लोगों को देखकर डर गई। उसने दरवाजा दुबारा बंद करने की कोशिश की, लेकिन बदमाश धक्का देकर घर के भीतर घुस आए। दिनेश की बेटी ऐश्वर्या बैठक में सो रही थी, जिसे बैठक में बंद कर दिया। संगीता के हाथ-पैर बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर आंगन में डाल दिया। इतना ही नहीं घर में रखी लाठी से संगीता को पीटा और उसकी आंखों में पिसी मिर्च झोंक दी। फिर बदमाशों ने अलमारी और पूजाघर में रखे दो लाख रुपये के जेवर और 30 हजार रुपये नकद लूट लिए। लूटपाट के बाद जाते समय बदमाश दिनेश के घर के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा गए। बदमाशों के चले के बाद किसी तरह संगीता ने खुद के हाथ पैर खोले और इसके बाद ऐश्वर्या को बैठक से निकाला। उनके शोर मचाने पर इकट्ठे हुए पड़ोसियों ने दिनेश के घर का दरवाजा खोला। फोन पर घटना की सूचना दिनेश और पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर यूपी 100 पर दी गई। शहर में घनी बस्ती के बीच दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। कुछ ही देर में सीओ सिटी अनुराग दर्शन, कोतवाल ख्यालीराम आदित्य मौके पर जा पहुंचे और दिनेश की भतीजी संगीता, बेअी ऐश्वर्या व आसपास के लोगों से पूछताछ की। घायल संगीता का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे
लूट की घटना के बाद फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। हालांकि पहले से घटनास्थल पर आवाजाही होने के कारण डॉग स्क्वायड को कई खास सफलता नहीं मिली। फील्ड यूनिट ने अलमारी व दरवाजे के आसपास से फिंगर प्रिंट लिए। लाठी व बंधक बनाने में इस्तेमाल किए गए गमछे व दुपट्टे को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
000
एक दिन पहले उधार लिए थे 20 हजार
दिनेश की पत्नी बिजलेश हेपेटाइटिस बी की मरीज है। उसका इलाज चल रहा है। एक दिन पहले ही बिजलेश ने जोगीठेर (बीसलपुर) निवासी अपनी बहन राजो शर्मा से बीस हजार रुपये उधार लिए थे, जो बदमाश लूटकर ले गए।
रेकी के बाद दिया घटना को अंजाम
संगीता ने बताया कि भाइयों के घर से जाने के बाद वेल्डिंग वाले आए थे। उनके लौटने के कुछ मिनट बाद ही तीन युवक मुंह पर हाथ रखकर आए और दिनेश को पूछा। दिनेश के घर पर होने की सुनकर तीनों लौट गए। अनजान तीनों ने घर में और किसी के होने के बारे में भी पूछा था। अनुमान है कि अनुमान है कि बदमाशों ने पहले रेकी की और उसके बाद घटना को अंजाम दिया। तीनों युवक 35 से 40 वर्ष की आयु बताए जाते हैं।
2009 में पड़ा था डाका
दिनेश के घर में इससे पहले 2009 में डकैती हुई थी। उस घटना का अभी तक खुलासा नहीं हो सका। उस घटना के बाद ही दिनेश ने अपने मकान को चारों तरफ से बंद कराया था।
000
घायल लड़की का मेडिकल परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। घटना में किसी लोकल व्यक्ति के शामिल होने कर आशंका है। आसपास के लोगों से सुरागरसी कर साक्ष्य जुटाए जा रहे है। कोतवाल को टीम बनाकर जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। - अनुराग दर्शन, सीओ सिटी
लोकल बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम!
सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े किए जा रहे सवाल, लोगों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। दिनदहाड़े शहर के बीचोबीच हुई लूट की वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए है। घटना को ऐसे इलाके में अंजाम दिया गया, जहां हर वक्त चहलकदमी रहती है। मोहल्ले के लोगों का घरों के बाहर बैठना भी रहता है। गली काफी संकरी है। इसके बावजूद बदमाशों ने बीस मिनट के भीतर बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया। इस घटना से अन्य कई इलाकों के लोग दहशत में हैं। पुलिस को इस घटना में किसी लोकल के व्यक्ति के संलिप्त होने की आशंका है। बदमाशों को पूजाघर में भगवान की तस्वीर के पीछे रखे रुपयों की नकदी की जानकारी थी। घनी आबादी के बीच बिना असलहा वारदात को अंजाम दिया गया। इससे बदमाशों के लोकल के होने की बात को बल दे गया है। पुलिस भी इसी आधार को लेकर मोहल्ले के लोगों से संपर्क कर क्षेत्र में आवाजाही करने वाले नशेड़ी, आपराधिक प्रवत्ति एवं हाल ही में आ रहे अंजान युवकों को लेकर जानकारी करने में जुटी है।