फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Guard slapping the young man beaten to traffic

थप्पड़ मारने पर युवक ने ट्रैफिक होमगार्ड को पीटा 

Mon, 25 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 25 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
 टनकपुर हाइवे से किनारे हटकर खड़े होने की बात पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड दिनेश कुमार की एक युवक से कहासुनी हो गई। होमगार्ड ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया, जिससे गुस्साए युवक ने होमगार्ड की भी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना की तहरीर होमगार्ड ने पुलिस को नहीं दी है। 
विज्ञापन

बरेली के एक युवक की शहर में ससुराल है। रविवार को शादी समारोह में शामिल होने वह पत्नी व दो बच्चों के साथ ससुराल आया था। सोमवार को वापस जाने के लिए वह नौगवा चौराहा पर खड़ा था। वाहनों के आने-जाने के कारण वहां तैनात ट्रैफिक होमगार्ड दिनेश कुमार ने उससे हाइवे से हटकर पीछे खड़े होने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आसपास के लोगों ने दोनों को बीच बचाव कर छुड़ाया। एसआई इंद्रजीत सिंह भदौैरिया ने बताया कि होमगार्ड ने अभी घटना की तहरीर नहीं दी है। आरोपी शराब पीए हुए लग रहा है। जिस पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed