{"_id":"5745ec6e4f1c1bb515692c0c","slug":"grabbing-pond-in-staple-including-five-nominated","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब कब्जाने में प्रधान समेत पांच नामजद किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब कब्जाने में प्रधान समेत पांच नामजद किए
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब को पाटकर कब्जा करने के बाद उस पर मकान बनवाने की कोशिश करने वाले दियूनी केसरपुर के ग्राम प्रधान पर सख्त कार्रवाई हुई है। ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएम के निर्देश पर कराई गई जांच में मामला सही पाए जाने पर लेखपाल की ओर से मिली तहरीर पर कानूनी शिकंजा कसा गया है।
सदर तहसील के लेखपाल जगदीश प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दियूनी केसरपुर उसका कार्य क्षेत्र है। पिछले दिनों डीएम को एक शिकायत मिली थी, जिसमें ग्राम प्रधान सालिकराम की मिलीभगत से गांव का एक तालाब पाटकर उसमें मकानों का निर्माण कराने का आरोप लगाया गया था। जिसकी डीएम के स्तर से जांच टीम बनाई गई। इसके चलते लेखपाल ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। जिसमें तालाब पर कब्जा करने और मकानों का निर्माण कराए जाने के आरोप सही पाए गए। आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए लेखपाल की ओर से तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। इस पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने प्रधान सालिकराम, प्रधान पुत्र नरेन्द्र राठौर, हरिप्रसाद, द्वारिका, मैकूलाल निवासी दियूनी केसरपुर के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।