{"_id":"6ac7d751dac2ed764e0a836f","slug":"cables-stolen-from-solar-plant-in-sahaspur-fir-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1085740-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सहसपुर में सोलर प्लांट से केबल चोरी, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सहसपुर में सोलर प्लांट से केबल चोरी, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
Thu, 08 Oct 2026 11:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के होरावाला में एक सोलर प्लांट से चोर लगभग दो किलोमीटर लंबी डीसी केबल उड़ा ले गए। घटना 18 सितंबर की रात की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल के अनुसार, होरावाला निवासी मंतेश कुमार ने पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि होरावाला में उनका 800 किलोवॉट का सोलर प्लांट है। 18 सितंबर की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्लांट से करीब दो किलोमीटर डीसी केबल चोरी कर लिया। 19 सितंबर की सुबह जब वह प्लांट पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी केबल का कोई सुराग नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्लांट के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा। संवाद
विज्ञापन