{"_id":"6ac7d56a2c328bff0d0fa323","slug":"villagers-caught-one-person-attempting-to-steal-wood-and-handed-him-over-to-the-police-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-169742-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लकड़ी चोरी की कोशिश में एक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लकड़ी चोरी की कोशिश में एक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
मठिया गांव का मामला, भाग निकले अन्य आरोपी
खड्डा। मठिया गांव के पश्चिम गंडक नहर के किनारे निजी खेत में लगे सागवान के पेड़ काटकर चोरी से ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। बुधवार की रात लकड़ी लादने पहुंचे लोगों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। इस दौरान एक व्यक्ति पकड़ लिया गया जबकि उसके अन्य साथी भाग निकले। मौके से मालवाहक भी बरामद हुआ है।
मठिया निवासी मुखलाल जायसवाल का दिल्ली में कारोबार है और वह परिवार के साथ वहीं रहते हैं। गांव के पश्चिम मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे स्थित उनके खेत में सागवान के पेड़ लगे हैं। कुछ दिनों से पेड़ काटकर ले जाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने गांव के कुछ लोगों से निगरानी रखने को कहा था। दो दिन पहले भी कुछ सागवान का पेड़ काटकर झाड़ियों में छिपा दिया गया था लेकिन उसे ले जाया नहीं जा सका।
बुधवार रात ग्रामीण निगरानी कर रहे थे। करीब 10 बजे एक मालवाहक को मठिया के पास पेट्रोल पंप पर खड़ा करने के बाद कुछ लोग कटी लकड़ी को नहर की पटरी पर ऊपर की ओर ले जा रहे थे। आहट मिलते ही ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा लिया। इस दौरान एक व्यक्ति पकड़ में आ गया। ग्रामीणों ने उससे पूछताछ की। इसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
वीडियो में पकड़ा गया व्यक्ति अपना नाम सलामुद्दीन, ग्राम डोमन पट्टी (जरलहिया टोला) थाना खडडा बता रहा है। यह भी बता रहा है कि उसके साथ महराजगंज जनपद के फरेन्दा के लोग थे तथा मठिया गांव का भी एक व्यक्ति है। लकड़ी को मालवाहक में लादकर ले जाने की तैयारी में थे। ग्रामीणों ने आधी रात को पुलिस को सूचना देकर पकड़े गए व्यक्ति को सौंप दिया।
थानाध्यक्ष खडडा महेश चौबे ने बताया कि एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने लकड़ी चोरी करने के आरोप में पकड़कर सौंपा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।