फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   FIR against accused for obtaining two passports using forged documents

Mau News: फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने के आरोपी पर प्राथमिकी

Thu, 08 Oct 2026 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
FIR against accused for obtaining two passports using forged documents
घोसी कोतवाली क्षेत्र में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों का सहारा लेकर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। एसपी और इंटेलिजेंस लखनऊ के निर्देश पर हुई जांच के बाद पुलिस ने मोहम्मद युसुफ के खिलाफ बुधवार की शाम प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस मामले में सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी द्वारा जांच करने पर सच्चाई सामने आई है। उपनिरीक्षक अशोक कुमार की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अमजदी रोड बड़ागांव निवासी मोहम्मद यूसुफ ने वर्ष 2018 में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। इसके बाद 30 मई 2018 को उसका पहला पासपोर्ट जारी किया गया, जिसकी वैधता 29 मई 2028 तक है। इस पासपोर्ट में उसका विवरण मोहम्मद यूसुफ और जन्मतिथि 15 अगस्त 1995, पिता का नाम मोजिब अशरफ, माता का नाम अंजुम आरा दर्ज है। पहले पासपोर्ट की समयावधि समाप्त होने से पहले ही मोहम्मद यूसुफ ने अपनी पहचान और व्यक्तिगत विवरण में फेरबदल कर दिया। उसने फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर वर्ष 2024 में फिर पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। नए आवेदन में आरोपी ने अपनी जन्मतिथि बदलकर 05 अगस्त 2002 दर्ज कराई। इस कूटरचित विवरण के आधार पर 26 जून 2024 को उसका दूसरा पासपोर्ट जारी कर दिया गया। इसकी समाप्ति तिथि 25 जून 2034 तय की गई है। सीओ घोसी के अनुसार, जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने और धोखाधड़ी करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर एक ही समय में दो पासपोर्ट प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed