{"_id":"6ac7d49182c9884b8007120c","slug":"mechanic-repairing-a-broken-down-trailer-crushed-to-death-by-another-trailer-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-161398-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खराब ट्रॉला ठीक कर रहे मैकेनिक को दूसरे ट्राले ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खराब ट्रॉला ठीक कर रहे मैकेनिक को दूसरे ट्राले ने कुचला, मौत
Thu, 08 Oct 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
मृतक मनोज।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के महेंद्रगढ़ चौक के समीप ऑटो मार्केट में वीरवार शाम सड़क हादसा हो गया। बालाजी मोटर्स के सामने खराब हुए ट्रॉले को ठीक कर रहे 42 वर्षीय मैकेनिक की पीछे से आए दूसरे ट्राले की टक्कर लग गई। इससे मैकेनिक घायल हो गया। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने घायल मैकेनिक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गांव खुड़ाना का रहने वाला मनोज था। वह ऑटो मार्केट में मैकेनिक का काम करता था और दो बेटियों व एक बेटे का पिता था।
जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब 3:30 बजे ऑटो मार्केट स्थित बालाजी मोटर्स के सामने खराब हुआ ट्रॉला खड़ा था। दुकान मालिक मनोज खराबी को ठीक करने के लिए ट्रॉले के सामने पहुंचा। इसी दौरान पीछे की तरफ से आए दूसरे ट्रॉले ने वहां खड़े ट्रॉले में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनोज दोनों वाहनों की चपेट में आ गया और ट्रॉले के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास की दुकानों पर मौजूद लोग व दुकानदार मौके पर एकत्रित हो गए और घायल मनोज को बाहर निकाला व तत्काल नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे से संबंधित जानकारी जुटाई। जांच अधिकारी एसआई भीम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई सत्यनारायण के बयान पर आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे में मनोज की मौत की सूचना मिलते ही गांव खुड़ाना स्थित उसके परिवार में मातम छा गया। मनोज अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे सहित परिवार को छोड़ गया है। ऑटो मार्केट के दुकानदारों ने भी हादसे पर दुख जताया। स्थानीय लोगों के अनुसार मनोज लंबे समय से मैकेनिक का काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। अचानक हुए हादसे में उसकी मौत से परिजन और परिचित सदमे में हैं।