{"_id":"583d7aef4f1c1b2d1ede5eef","slug":"girl-raped-and-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार के बाद लड़की की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलात्कार के बाद लड़की की हत्या
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 29 Nov 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
बलात्कार के बाद लड़की की हत्या
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर से रात अचानक लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी का शव मंगलवार सुबह गांव के ही एक तालाब के पास मिला। परिवार वालों ने गांव के दो युवकों पर उसके साथ गैंगरेप कर हत्या का आरोप लगाया है। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के दोनों युवकों पर गैंगरेप के बाद हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नामजद आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं। किशोरी का एक चप्पल भी नामजद आरोपी के घर के छप्पर पर मिला। उसके तन पर मौजूद कपड़े भी फटे थे जो उसके साथ हुई जोर जबरदस्ती की गवाही दे रहे थे।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी सोमवार देर शाम खाना खाने के बाद परिवारीजनों के साथ सोने चली गई थी। मंगलवार सुबह चार बजे परिवार वाले उठे तो भाई ने किशोरी को गायब देखा। इसके बाद परिवार में खलबली मच गई। परिवारीजन गांव में किशोरी को तलाशने लगे। इस बीच एक ग्रामीण ने गांव के बाहरी हिस्से में तालाब किनारे किशोरी का शव पड़ा होने की जानकारी दी। इसे सुनकर परिवारीजनों के होश उड़ गए। मौके पर जाकर किशोरी की शिनाख्त की। उसके कपड़े फटे हुए थे और पास के ही प्रदीप यादव के मकान के छप्पर पर उसकी चप्पलें रखी थीं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ हरीश भदौरिया, कोतवाल एसके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर परिवारीजनों से जानकारी जुटाई गई। किशोरी के भाई ने गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही प्रदीप यादव और रधुवीर सक्सेना के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने व पाक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दबिश देने के बाद भी पुलिस नामजद आरोपियों को पकड़ने में सफल नहीं हो सकी है।