फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Full of the wedding car Upturned, six injured

बारातियों से भरी कार  पलटी, छह घायल

Tue, 10 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 10 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Full of the wedding car Upturned, six injured
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
जहानाबाद रोड पर बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दूल्हे के भाई समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। जहां एक की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया है। उधर, एक अन्य हादसे में वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र के मिलक गांव निवासी शिशुपाल की बारात सोमवार को जहानाबाद के नवादा गांव आई थी। मंगलवार सुबह विदाई के बाद बारात वापसी के लिए निकली। कुछ बाराती कार में सवार थे। परेवा वैश्य के पास पहुंचते ही अधिक रफ्तार होने के कारण बारातियों की कार अनियंत्रित हो गई। कार पहले कच्चे में उतरी और बाद में पलट गई। हादसे में दूल्हे का भाई महेंद्र (40), भतीजा विकास (12), रणजीत कुमार (15), रंजीत (15), सीताराम (38), बांकेलाल (50) घायल हो गए। राहगीरों से हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों की मदद से बचाव कार्य किया गया, जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां विकास की हालत नाजुक होने पर बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

 दूसरा हादसा टनकपुर हाइवे पर पीलीभीत बारात घर के पास हुआ। गजरौला क्षेत्र के सरदाह गांव निवासी सत्तर वर्षीय महिला नन्हीं देवी अपने बेटे रामकुमार के साथ साइकिल से न्यूरिया की ओर जा रही थी। बारात घर के पास साइकिल से उतरते ही बाइक सवार ने वृद्धा को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसको जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed