{"_id":"cafd94102f9cb39d7c176fa3145b65f6","slug":"fourteen-years-later-reports-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा साल बाद हुई हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवा साल बाद हुई हत्या की रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब सवा साल पहले अधेड़ की खन्नौत नदी के समीप लाश मिलने के मामले में पुलिस ने अब कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दंदौल निवासी सियाराम की पत्नी शकुंतला की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके समधी लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव हजरतपुर निवासी सुरेश मेहमानी में उनके घर आए थे। सुरेश 12 नवंबर, 2014 को सियाराम से जेल में मिलाई करने गए थे। आरोप है कि इसी रंजिश में गांव के कुछ लोग अगले दिन उन्हें दावत खिलाने के बहाने बुला ले गए। देर तक समधी के घर न लौटने पर जब शकुंतला का बेटा सुखविंदर उन्हें बुलाने गया, तो कुछ लोग उन्हें शराब पिला रहे थे। अगले दिन उनका शव खन्नौत नदी के पास मिला था। आरोप है कि शराब पिलाने के बाद इन लोगों ने सुरेश की गला दबाकर हत्या कर दी और शव नहर के पास फेंक दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शकुंतला देवी की ओर से गांव निवासी रामवचन, रामसहारे, रामधनी, रामनरायन, गांव मटेहना निवासी दिनेश यादव, गांव खानपुर चुकटिहाई निवासी शिवमूरत और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सुरेश की हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।