फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four million stolen from the doctor's house

चिकित्सक के मकान से चार लाख की चोरी

Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Four million stolen from the doctor's house
चिकित्सक के मकान से चार लाख की चोरी - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 चौंसरा गांव निवासी चिकित्सक बाबूराम गंगवार के मकान में छत के रास्ते घुसे चोर 60 हजार रुपये की नगदी समेत चार लाख का सामान समेट ले गए। खास बात रही कि पीड़ित परिवारीजन मकान में ही सोते रह गए। सूचना मिलने पर मौका मुआयना कर पुलिस ने जल्द खुलासे के दावे किए, लेकिन तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव चौंसरा निवासी डा. बाबूराम गंगवार ने बताया कि बुधवार की रात घर के सभी लोग एक कमरे में सोए हुए थे। इस बीच छत के रास्ते चोर मकान में घुस गए। जिसके बाद खुले कमरे में रखा सामान खंगाल डाला। यहां से चोर संदूक का ताला तोड़कर 60 हजार की नगदी, सोने की चार अंगूठी, दो चेन, दो जोड़ी झुमकी, चांदी की पायल, एक मंगलसूत्र, चांदी की एक पेटी, चांदी के पांच सिक्के , बिछुआ समेत चार लाख का सामान चोरी कर लिया। एक खाली अटैची छत पर पड़ी मिली और दूसरा बाग में। गुरुवार सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची और रटेरटाए जल्द खुलासे का आश्वासन देकर लौट गई। इधर प्रभारी कोतवाल रघुनंदन सिंह यादव ने बताया कि घटन की तहरीर अभी पुलिस को नहीं मिली है। सुरागरसी कर चोरों का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed