{"_id":"581209234f1c1bcf75bc4ab9","slug":"four-million-stolen-from-the-doctor-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के मकान से चार लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्सक के मकान से चार लाख की चोरी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक के मकान से चार लाख की चोरी
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौंसरा गांव निवासी चिकित्सक बाबूराम गंगवार के मकान में छत के रास्ते घुसे चोर 60 हजार रुपये की नगदी समेत चार लाख का सामान समेट ले गए। खास बात रही कि पीड़ित परिवारीजन मकान में ही सोते रह गए। सूचना मिलने पर मौका मुआयना कर पुलिस ने जल्द खुलासे के दावे किए, लेकिन तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज नहीं किया जा सका है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चौंसरा निवासी डा. बाबूराम गंगवार ने बताया कि बुधवार की रात घर के सभी लोग एक कमरे में सोए हुए थे। इस बीच छत के रास्ते चोर मकान में घुस गए। जिसके बाद खुले कमरे में रखा सामान खंगाल डाला। यहां से चोर संदूक का ताला तोड़कर 60 हजार की नगदी, सोने की चार अंगूठी, दो चेन, दो जोड़ी झुमकी, चांदी की पायल, एक मंगलसूत्र, चांदी की एक पेटी, चांदी के पांच सिक्के , बिछुआ समेत चार लाख का सामान चोरी कर लिया। एक खाली अटैची छत पर पड़ी मिली और दूसरा बाग में। गुरुवार सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची और रटेरटाए जल्द खुलासे का आश्वासन देकर लौट गई। इधर प्रभारी कोतवाल रघुनंदन सिंह यादव ने बताया कि घटन की तहरीर अभी पुलिस को नहीं मिली है। सुरागरसी कर चोरों का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।