{"_id":"5702b25f4f1c1b565cc8120d","slug":"four-including-mother-and-son-on-reporting-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे सहित चार पर रेप की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटे सहित चार पर रेप की रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर शहर की एक युवती से मोहल्ला केसरी सिंह निवासी एक युवक ने शारीरिक संबंध बना लिए। युवती के विरोध करने पर उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। शहर कोतवाली पुलिस ने युवती की ओर से आरोपी व उसकी मां समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर की एक युवती ने बताया कि मोहल्ला केसरी सिंह निवासी रिषभ सक्सेना ने खुद को दिल्ली का निवासी बताया और फेसबुक पर संपर्क बनाकर उससे मित्रता कर ली। कुछ दिनों बाद वह मिलने-जुलने लगा। कुछ दिन बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि रिषभ ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। अपनी मां, भाई और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात कराई। उसने जब शारीरिक संबंधों का विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील चित्र नेट पर अपलोड करने की धमकी दी। आरोपी अपलोड न करने की एवज में उससे 80 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। नौ फरवरी को आरोपी अपनी मां, भाई आदि के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने रिषभ सक्सेना, उसकी मां वीना सक्सेना, भाई रोहन सहित चार लोगों के खिलाफ रेप व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।