फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four dead, 27 alive bovine animals recovered

चार मृत, 27 जिंदा गोवंशीय पशु बरामद

Sun, 02 Oct 2016 10:57 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sun, 02 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को पीछा करता देख पशु तस्कर ट्रक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें चार मृत समेत 31 पशु बरामद हुए। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बरामद पशुओं को देवीपुरा गोशाला भेज दिया है। 
विज्ञापन

शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गजरौला की ओर से गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक बरखेड़ा की ओर आ रहा है। इस पर करोड़ चौकी पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। इसके बाद पिपरिया मंडन मार्ग पर ट्रक मोड़ दिया। करोड़ चौकी पुलिस से मामले की जानकारी मिलते ही थाने पर तैनात एसआई योगेंद्र बहादुर सिंह, एचसीपी राज नरायन, कांस्टेबल बृजेश, कृष्ण कुमार, नरेश यादव, ताहिर हुसैन ने ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस को लगातार पीछा करता देख तस्कर रम्पुरा नत्थू गांव के पास ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तस्करों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर निकल गए। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। जिसमें चार मृत व 27 जिंदा गोवंशीय पशु बरामद हुए। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद पशुओं को देवीपुरा गोशाला भेज दिया गया है। तस्करों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन

गोवंशीय पशु के मांस समेत एक गिरफ्तार, रिपोर्ट
पूरनपुर। बिक्री को लाए जा रहे गोवंशीय पशु के मांस सहित पुलिस ने शेरपुरकलां निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गोवंशीय पशु की हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं हजारा थाना पुलिस के एसआई सुनील कुमार ने रविवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर शारदा नदी के कबीरगंज घाट पर दबिश देकर गोवंशीय पशुओं को तस्करी के लिए ले जा रहे दो तस्कर पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गहलुईया निवासी दो आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई घनश्याम बहादुर ने बताया कि उन्होंने गोवंशीय पशु के मांस को बिक्री के लिए लाने की सूचना पर कांस्टेबल मुनेश और अनुज को साथ लेकर शेरपुर तिराहा पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर मांस ला रहा शेरपुरकलां निवासी असलम उर्फ लल्ला ने भागने का प्रयास किया, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। असलम के पास से तीस किलो. गोवंशीय मांस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मांस नगर में बिक्री के लिए ला रहा था। उन्होंने बताया कि गोवंशीय पशु का वध किन-किन लोगों ने और कहा किया, इसकी जानकारी की जा रही है। पशु वध करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। 

हजारा। थाना पुलिस के एसआई सुनील कुमार ने रविवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर शारदा नदी के कबीरगंज घाट पर दबिश दी। इसमें गोवंशीय पशुओं को तस्करी के लिए ले जा रहे दो तस्कर पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गहलुईया निवासी बुद्दल खां और अजीम को धर दबोचा। इनके पास से दो गोवंशीय पशु बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। बरामद पशुओं को देवीपुरा गोशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed