फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Foulplay on death of farmer

किसान की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप 

Fri, 15 Sep 2017 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Fri, 15 Sep 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
Foulplay on death of farmer

बिठौराकलां गांव निवासी 50 वर्षीय किसान रामेश्वर की छत से उतरते वक्त जीने से गिरने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की बहन ने गांव के एक युवक पर पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गजरौला थाना क्षेत्र के बिठौराकलां निवासी रामेश्वर खेती करते थे। उनकी पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है और दो बेटियां विवाहित हैं। वह घर पर अकेले रहते थे। बृहस्पतिवार देर शाम छत से उतरने के दौरान वह जीने से गिर गए। इसमें उनको काफी चोटें लगी हैं। इस पर शोर सुनकर आसपास के कई लोग मौके पर पहुंचे और लिहाफ ओढ़ाकर किसान को लिटा दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर गांव में रहने वाली मृतक की बहन जगरानी ने गांव के जगदीश पर हत्या करने का आरोप लगाया। लिहाफ ओढ़ाते वक्त किसी तरह हत्या करने की बात कही। एसएचओ नरेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की पुष्टि होगी। गांव के लोगों से बातचीत करने पर छत से गिरने से बुजुर्ग की मौत बताई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed