फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Former husband attacked head on, firing

पूर्व प्रधान पर प्रधान पति ने किया हमला, फायरिंग

Mon, 23 Jan 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 23 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
 रंजिश के चलते सरौरी गांव में पूर्व प्रधान पर मौजूदा प्रधान के पति ने अपने साथियों समेत हमला कर दिया और मारपीट की। हमलावरों पर फायरिंग करने का भी आरोप है। मारपीट में पूर्व प्रधान समेत दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के सरौरी गांव निवासी पूर्व प्रधान टीकाराम का मौजूदा वर्तमान प्रधान के पति रामपाल से विवाद चल रहा है। सोमवार को टीकाराम के भाई नन्हेंलाल की पुत्री चमेली देवी की शादी है। इसकी दावत गांव में देने के लिए टीकराम अपने छोटे भाई कांता प्रसाद के साथ निकले थे। आरोप है कि प्रधान के घर के पास पहुंचने पर प्रधान पति रामपाल, महेश कुमार, मुराली, धनी, बुद्धसेन समेत सात लोगों ने उन्हें रोका और गाली गलौच शुरू कर दी। मना करने पर आरोपियों ने लाठी और बांका से हमलाकर पीटने लगे। हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग भी आरोप है। इस दौरान टीकाराम व कांता प्रसाद घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व प्रधान पक्ष के लोग मौके पर पहुंचने लगे। तभी हमलावर धमकी देकर भाग गए। इसकी सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर राकेश सिंह, यूपी 100 डायल की गाड़ी मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सदर निशांक शर्मा भी गांव पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी गई, लेकिन कोई मौजूद नहीं मिला। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। इधर, पुराने विवाद को लेकर घायल पक्ष के लोग एक धार्मिक स्थल पर लगे लाउडस्पीकर कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान पक्ष के सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। इसके आधार पर जहानाबाद पुलिस को मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। 
निशांक शर्मा, सीओ सदर 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed