{"_id":"580a5b6d4f1c1b716b70613f","slug":"five-year-old-boy-had-sexual-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल के बालक से किया कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच साल के बालक से किया कुकर्म
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रहे किसान के पांच साल के पुत्र को गांव का एक किशोर बहला फुसलाकर पास के खेत पर ले गया। जहां उसने डरा धमकाकर मासूम से कुकर्म किया। दर्द से कराहती हालत में घर पहुंचकर पीड़ित ने पूरी घटना परिवारीजनों को बताई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले किसान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार शाम को उसका पांच वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच गांव का 15 वर्षीय किशोर उसको बहला फुसलाकर पास के गन्ने के खेत में ले गया। जहां उसने मासूम को डरा धमकाकर कु कर्म किया और किसी से शिकायत करने पर मारने की धमकी देकर भाग गया। रोती बिलखती हालत में घर पहुंचे मासूम के खून में सने कपड़े देख परिवार वाले सहम गए। पूछने पर पीड़ित बालक ने परिवारीजनों को पूरी बात बताई। पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को नामजद तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी भी नाबालिग है। उसको गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। किशोर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।