{"_id":"0b6ae36443168a3520ab436979856445","slug":"first-wife-then-himself-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पत्नी, फिर खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले पत्नी, फिर खुद को गोली से उड़ाया
पीलीभीत।
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला देशनगर में सभासद वेदप्रकाश के भाई 25 वर्षीय नवल किशोर वाल्मीकि ने शनिवार दोपहर कमरे के अंदर बिस्तर पर लेटी अपनी पत्नी 22 वर्षीय संध्या को पहले गोली मारी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज पर दूसरी मंजिल पर मौजूद घर की अन्य महिलाओं में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोग तड़प रही संध्या को एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की वजह दंपति के बीच हुई कहासुनी को माना जा रहा है।
परिवार वालों के मुताबिक मोहल्ला देशनगर निवासी नवल किशोर वाल्मीकि की शादी एक माह पहले शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां के लेखराज चौराहा निवासी संध्या के साथ हुई थी। शनिवार को दोपहर में खाना खाने के बाद संध्या और पति नवल किशोर अपने कमरे में चले गए। घर की अन्य महिलाएं दूसरी मंजिल पर चली गईं। बताते हैं कि दोपहर करीब डेढ़ बजे किसी बात को लेकर संध्या की उसके पति से कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए पति नवल ने 315 बोर के देशी तमंचे से बिस्तर पर लेटी संध्या के सिर पर गोली मार दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। गोली चलने की आवाज पर दूसरी मंजिल पर मौजूद महिलाएं नीचे आईं तो खून से लथपथ संध्या को तड़पतेे देख चीखने चिल्लाने लगीं। इसी बीच आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोग आनन-फानन में संध्या को लेकर एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव घर लौट लाए। सूचना पर एसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ सिटी यशवीर सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान और शहर कोतवाल बीके गौतम मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कमरे के अंदर फर्श पर पड़ा तमंचा और दो खोखे कब्जे में लिए हैं। इसके अलावा कमरे में खून से सनी चादर और तकिया भी कब्जे में लिया है। शहर कोतवाल बीके गौतम ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि घटना आपसी बातचीत के दौरान किसी बात के बिगड़ने पर गुस्से में की गई प्रतीत हो रही है।
सुसाइड की सही वजह घरवाले भी नहीं बता पा रहे हैं। कोई न कोई बात तो जरूर रही होगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। क्या वजह रही हैं? यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
- अनिल कुमार सिंह, एसपी