{"_id":"e6a01fb5063fd1bb4f29fd1bda248d2d","slug":"fire-three-houses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों में लगी आग, 10 बकरियां जिंदा जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों में लगी आग, 10 बकरियां जिंदा जली
पूरनपुर/पीलीभीत।
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति में लगी आग से दो घर जलकर खाक हो गए। इसमें 10 बकरियां जलकर मर गईं। जबकि आग बुझाने के प्रयास में दंपति समेत तीन लोग झुलस गए। वहीं थाना सुनगढ़ी के गांव उगनपुर में गनेशराम का घर आग लगने से जल गया।
दंपति समेत तीन झुलसे
भगवंतापुर। गांव टांडा छत्रपति में रात करीब 11 बजे गांव निवासी मोहन लाल और ध्यान सिंह के घर अचानक आग लग गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। तमाम लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं के चलने के कारण लोग असहाय नजर आए।
थोड़ी ही देर में आग ने पड़ोस के ध्यान सिंह के घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में मोहन लाल की 10 बकरियां जिंदा जलकर मर गई।
इसके अलावा घर में रखी 5000 हजार की नगदी, खाद्यान्न, बिस्तर, कपड़े आदि सामान जल गया। आग बुझाने के प्रयास में मोहन लाल, उसकी पत्नी सावित्री देवी, पुत्री रामगीता झुलस गई। झुलसे लोगों को रात को ही सीएचसी लाया गया। इलाज के बाद उनकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। उधर ध्यान सिंह के घर लगी आग से कपड़े, राशन, बिस्तर आदि सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
खाना बनाते उड़ी चिंगारी से घर राख
पीलीभीत। गांव उगनपुर निवासी गनेशराम ने बताया कि रविवार को घर पर खाना बन रहा था। इसी दौरान चूल्हे की चिंगारी से आग भड़क उठी। जब तक वह लोग आग बुझाने का प्रयास करते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में घर में रखी 25 सौ की नगदी, कपड़ा, राशन, बर्तन आदि सामान जलकर राख हो गया।