फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fire

तूदाबंदी करने पर दूसरे पक्ष ने किया बवाल

Mon, 18 May 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Mon, 18 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
fire
एसओ दवलीर सिंह वर्मा ने बताया कि पांच मई को गांव गाजीपुर कुंडा निवासी अनोखेलाल ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र दिया था। एसडीएम बीसलपुर एपी श्रीवास्तव के आदेश पर सहायक चकबंदी अधिकारी, कानूनगो एवं लेखपाल ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर पैमाइश कर एक बीघा जमीन पर उसे कब्जा दिला दिया और कच्ची तूदाबंदी करा दी थी। रविवार को अनोखेलाल मजदूरों के साथ पक्की तूदाबंदी कर रहा था। इसी बीच गांव के तौलेराम, मोहनलाल, भूपराम व इनके घरों की महिलाओं सहित तमाम लोग लाठी डंडे व सरिया लेकर पहुंच गए और उस पर हमला बोल दिया। किसी तरह से अनोखेलाल शोर मचाते हुए मौके से भाग निकला। शोरशराबा होने पर गांव का हरेंद्र वर्मा बाइक से मौके पर पहुंच गया। हमलावरों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। बाइक तोड़कर उसमें आग लगा दी और तूदाबंदी के निशानों को मिटा दिया। सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने जब लाठियां फटकारी तो हमलावर तितर-बितर हो गए। एसओ ने बताया कि अनोखेलाल की तहरीर पर गांव के ही तौलेराम, मोहनलाल, भूपराम, गेंदनलाल, पूरनलाल, ओमप्रकाश, भगवानदास, विलासो देवी, कुंती देवी, यशोदा देवी सहित दस लोगो के खिलाफ बलवा सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed