फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fir against youth for fighting with traffic police

चेकिंग के दौरान पुलिस से भिड़ना पड़ा महंगा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 13 Feb 2018 07:45 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Tue, 13 Feb 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
fir against youth for fighting with traffic police
आठ फरवरी को वाहन चेकिंग के दौरान टीएसआई एसके उपाध्याय से भिड़ना चालक को महंगा पड़ गया। मामले की वीडियो वायरल होने के बाद मामला एसपी तक पहुंचा। जिसके बाद मंगलवार को एसपी के निर्देश पर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुलेट से पटाखे की आवाज निकाल रहे बाइकर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालने वालों पर कार्रवाई करने के लिए एसपी ने टीएसआई को सख्त दिशानिर्देश दिए है। इसी क्रम में आठ फरवरी को टीएसआई डिग्री कालेज चौराहा पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक बुलेट बाइक पर सवार युवक पटाखे की आवाज निकालता हुआ गुजरा। उसको पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए रोक लिया। इस बीच उसने व उसके साथियों ने टीएसआई की गाड़ी को घेर लिया और भिड़ गया। पुलिस जीप के बोनट पर हाथ मारकर गाली गलौज की गई थी। इसका मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ और एसपी तक पहुंच गया। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि असम चौकी इंचार्ज अशोक कुमार सिंह की ओर से सुनगढ़ी थाने में वसुंधरा कॉलोनी निवासी नेत्रपाल चौहान पुत्र रणवीर सिंह व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसकी विवेचना एसएसआई सुधीर कुमार सिंह को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed