{"_id":"589f52104f1c1b2b623790e1","slug":"farmers-in-the-self-immolation-by-family-discord","type":"story","status":"publish","title_hn":" पारिवारिक कलह में किसान ने किया आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिवारिक कलह में किसान ने किया आत्मदाह
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक कलह से तंग आकर किसान ने मिट्टी का तेल छिड़क खुद को आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिवारीजनों ने आग बुझाई। घायल को जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के रामनगर निवासी 45 वर्षीय राधे वर्मा पुत्र महेंद्र खेती कर परिवार का भरण पोषण करते है। उसकी पत्नी की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी। वह अपनी मां और बच्चों संग रहता है। कुछ दिनों से परिवारीजनों से अनबन चल रही थी। इसी में शुक्रवार रात खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। गंभीर रुप से झुलसी हालत में किसान को लखीमपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन