फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Falling away from the security guard's gun shot, man injured

सुरक्षा गार्ड की बंदूक गिरने से चली गोली, युवक घायल 

Tue, 07 Feb 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 07 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Falling away from the security guard's gun shot, man injured
सुरक्षा गार्ड की बंदूक गिरने से चली गोली, युवक घायल
ओरियंटल बैंक की पूरनपुर शाखा में सुरक्षा गार्ड की बंदूक गिरने से चली गोली वहां मौजूद 25 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। गंभीर हालत में गुरप्रीत को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस हादसे से बैंक में मौजूद स्टॉफ व ग्राहकों में हड़कंप मच गया। ग्राहक दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लेकर उसकी बंदूक को कब्जे में लिया है। घटना अपरान्ह करीब बारह बजे हुई। बैंक शाखा के सहायक मैनेजर आशीष सिंह गंगवार ने बताया कि गांव जमुनिया जगतपुर निवासी 25 वर्षीय गुरप्रीत सिंह अपने पिता बलजीत सिंह के साथ आरटीजीएस कराने आया था। गुरप्रीत पासबुक प्रिंटिंग मशीन के पास खड़ा था। सुरक्षा गार्ड जसविंदर सिंह पासबुक प्रिंटिंग मशीन के पास कुर्सी पर बैठा था। बंदूक उसके घुटनों पर रखी थी। सुरक्षा गार्ड एक वृद्धा का रुपये निकालने का फार्म भरने लगा। इस बीच अचानक सुरक्षा गार्ड की लोड बंदूक नीचे गिरने से गोली चल गई। जिससे गुरप्रीत सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बैंक शाखा में गोली चलने पर ग्राहक दहशत में आ गए। इसको लेकर कुछ ग्राहक तो बैंक शाखा के बाहर भागने लगे, घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा गार्ड को पूछताछ को हिरासत में लिया है। उसकी बंदूक भी पुलिस के कब्जे में है।   
विज्ञापन

गले नहीं उतर रही गोली चलने की घटना
पूरनपुर। बैंक सुरक्षा गार्डों को लोडेड बंदूक रखने के निर्देश हैं, लेकिन बंदूक का चलना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। लोगों का तर्क है कि लोडेड बंदूक अचानक न चले आदि को लेकर उसका लॉक  लगाकर रखा जाता है। लोडेड बंदूक तब तक नहीं चल सकती जब तक उसका लॉक हटा न हो। फिर बंदूक गिरने से उसका ट्रीगर कैसे दब गया?  घुटनों पर रखी बंदूक गिर कैसे गई? आदि को लेकर घटना लोगों के गले नहीं उतर रही है, लेकिन बैंक शाखा सहायक प्रबंधक का कहना है कि घटना के समय शाखा के वीडियो कैमरे चल रहे थे। उनकी रिकार्डिंग से सब स्पष्ट हो जाएगा। 
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की गई। घटना के समय मौजूद रहे कई ग्राहकों के वीडियो रिकार्डिंग बयान लिए गए हैं। चश्मदीद ग्राहकों ने बंदूक के गिरने से ही चलने की जानकारी दी है। पूछताछ को सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लिया गया है। घटना की तहरीर किसी की ओर से नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भुवनेश गौतम इंस्पेक्टर, कोतवाली 
मंगलवार को बैंक शाखा में खासी भीड़ थी। वृद्धा ग्राहक ने गार्ड से रुपये निकालने को फार्म भरने को कहा। कुर्सी पर बैठ कर वृद्धा का फार्म फिल कर रहा था। अचानक बंदूक गिरने से गोली चल गई। 
जसविंदर सिंह, सुरक्षा गार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed