फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electoral rivalry

चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, दस घायल

Thu, 10 Dec 2015 10:55 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Thu, 10 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Electoral rivalry
प्रधानी के चुनाव में कथित तौर पर वोट न देने की रंजिश पर ग्राम पंचायत
विज्ञापन
ढका जमीमा पूरनपुर में दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में धारदार हथियार बांका और तलवारें चलीं। दोनों पक्षों के दस लोग घायल हुए। घायलों को सीएचसी लाया गया। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

दूसरी ओर गांव सिमरा में पुत्तूलाल को वोट न देने पर घर में घुसकर राजपाल और उसकी मां की पिटाई की गई। तहरीर के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न कर पीड़ित पक्ष को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में राजपाल पक्ष के लोगों ने सीओ कार्यालय के बाहर धरना देकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रधानी के चुनाव के ठीक दूसरे दिन गुरुवार को अपने प्रत्याशी को वोट न देने पर ढका जमीमा पूरनपुर के इरफान पर धारदार हथियार से उस समय हमला कर दिया गया जब वह गांव के जमील शाह की चाय की दुकान पर बैठा था। इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से धारदार हथियार चले।

इसमें एक पक्ष का जमीन शाह, इरफान शाह, सिकंदर, साबिर शाह, शानू, इरफान शाह, अमजद शाह और दूसरे पक्ष के हशमत शाह, सुल्तान शाह, शमशाद, इरफान शाह, अकरम शाह घायल हुए। इरफान ने बताया कि प्रधानी के चुनाव में उसने जमील शाह के रिश्तेदार को वोट दिया था। इससे हारून शाह पक्ष के लोग रंजिश मानने लगे। इस पर मारपीट हुई।

इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर गांव सिमरा में पुत्तू लाल को वोट न देने की रंजिश पर गांव के राजपाल के घर घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की। बीच-बचाव को आई उसकी मां को भी पीट दिया गया।

राजपाल की पत्नी गुड्डी देवी का आरोप है कि तहरीर के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न कर उसके पति सहित चार लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। गुड्डी देवी ने अपने समर्थकों के साथ सीओ कार्यालय के बाहर पहुंचकर घुंघचाई पुलिस के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया।
0000
चुनावी रंजिश को लेकर गांव सिमरा में दो पक्षों में विवाद  हुआ। शांतिभंग की आशंका पर दोनों पक्षों के चार-चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा रहे थे। जबकि दोनों के घर पास-पास है। घरों के बाहर दरवाजों पर विवाद हुआ है।
- आरबी सिंह, चौकी इंचार्ज घुुंघचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed