हजारा का दरोगा कोर्ट में तलब
थाना हजारा पर दर्ज बलवा और जानलेवा हमला के दो आरोपी दलेर सिंह और संदीप उर्फ चमकीला जेल में बंद हैं। मसरूरी में चार्जशीट दाखिल करने के बाद विवेचक रिमांड लेने कोर्ट में नहीं आया। मामले को गंभीरता से लेकर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डीएन सिंह ने विवेचक दरोगा साहब सिंह को आठ जनवरी को कोर्ट में तलब किया है।
दरअसल आरापी दलेर सिंह ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा कि वह लंबे अर्से से जेल में बंद है। उसे रिहा किया जाए। कोर्ट ने विवेचक को तलब किया है कि वह हजिर होकर अपना स्पष्टीकरण दें। यदि दरोगा हाजिर नहीं हुआ तो उसकी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी और अदालत अपना आदेश पारित कर देगी।