फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eat up 28 thousand ATM, report

एटीएम से उड़ाए 28 हजार रुपये, रिपोर्ट

Fri, 08 Apr 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 08 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Eat up 28 thousand ATM, report
चोरी - फोटो : pilibhit, beureu
एटीएम से धनराशि निकालने गई महिला के जाने के बाद जालसजों ने उसके खाते से 28 हजार रुपये उड़ा दिए। घर पहुंचने पर दोबारा रुपये निकलने का मैसेज आने पर महिला पति को लेकर एटीएम पहुंची और बैंक प्रबंधक से शिकायत की। इस मामले में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी मोहम्मद तनवीरुल हसन की पत्नी जेहरा शाहीन बृहस्पतिवार को जेपीरोड स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। यहां दो युवक पहले से रुपये निकालने का प्रयास कर रहे थे। युवक के हटने पर महिला ने कार्ड लगाकर 3500 रुपये निकाले। इसके बाद बैलेंस चेक करने को पुन: कार्ड लगाया लेकिन पर्ची नहीं निकली इस पर वहां मौजूद दोनों युवकों ने उनसे कहा कि पर्ची नहीं निकल रही है। बैलेंस की जानकारी करने को उन्होंने उसी एटीम बूथ में लगी सीएमडी (रुपये जमा करने की मशीन) में कार्ड लगाकर बैलेंस जानने का प्रयास किया और फिर घर चली गईं। उनके घर पहुुंचते ही खाते से 28 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज मोबाइल पर मिला। इससे वह दंग रह र्गइं। पति को लेकर एटीएम पहुंची, लेकिन तब तक दोनों युवक वहां से जा चुके थे। उन्होंने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक और पुलिस से की। पुलिस ने बैंक पहुंचकर एटीएम के सीसी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली और महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


करीब एक घंटे से बूथ में मौजूद थे दोनों
एटीएम की फुटेज में दोनों युवक करीब एक घंटे से बूथ में मौजूद थे। किसी ग्राहक के आने पर वह एक ओर हट जाते और ग्राहक के जाने के बाद भी वहीं जमे रहते। आखिर एक घंटे के इंतजार के बाद वह महिला के खाते से पैसे उड़ाने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ दिखावा हैं सीसीटीवी कैमरे
चोरी एवं अन्य घटनाओं की निगरानी के लिए बैंक, एटीएम सहित तमाम स्थानों पर सीसी कैमरे लगे रहते हैं लेकिन इनकी गुणवत्ता इतनी खराब है कि घटना के बाद जांच में अपराधियों के चेहरे तक साफ नजर नहीं आते। स्टेट बैंक के एटीएम से पुलिस के कब्जे में ली गई फुटेज का भी कमोवेश यही हाल है।


गार्ड न होने से घुस जाते हैं कई लोग
एटीएम में धनराशि निकालते या जमा करते समय नियमत: एक ही व्यक्ति अंदर होना चाहिए। इसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे के साथ ही गार्ड भी तैनात किए जाते हैं लेकिन अधिकांश एटीएम के बाहर गार्ड नहीं रहते जिससे बूथ में एक बार में कई लोग प्रवेश कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed