फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Drunken man beaten father and uncle

शराबी युवक ने पिता और चाचा को पीटा

Thu, 11 May 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद। Updated Thu, 11 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Drunken man beaten father and uncle
beaten - फोटो : अमर उजाला
परिवार की महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप 
विज्ञापन

पिता ने आरोपी बेटे उसकी पत्नी और ससुर के खिलाफ तहरीर दी

एक युवक ने शराब पीने के बाद अपने ससुराल वालों की मदद से पिता और चाचा की पिटाई कर दी। हमलावरों ने परिवार की महिलाओं से भी हाथापाई की। पीड़ित पिता ने बेटे समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी है।

ग्राम गहलुईया निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा सचिन आए दिन नशे की हालत में परिवार के लोगों से झगड़ा करता है। बृहस्पतिवार सुबह वह शराब पीकर घर पहुंचा और परिवारीजनों से गाली गलौच करने लगा। इस पर गुस्साए परिवारीजनों ने युवक को घर से बाहर निकाल दिया। इस पर युवक ने फोन करके अपने ससुराल वालों को बुला लिया। यवक ने पत्नी व ससुर के साथ घर में घुसकर अपने चाचा को पीटना शुरू कर दिया। छोटे भाई को बचाने पर युवक ने अपने पिता राजेश की पिटाई कर दी। शोर सुनकर घर में मौजूद महिलाएं बीच बचाव करने लगी तो उनसे भी अभद्रता की गई। आसपास के ग्रामीणों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर निकल गया। इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed